खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशशिक्षा-रोजगार

बड़वाह। नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी रहे प्रथम

कपिल वर्मा बड़वाह। सीबीएसई की कक्षा 12वीं के घोषित हुए परीक्षा परिणामों में नर्मदा वैली इंटरनेशनल की छात्रा वैष्णवी अजय डोंगरे ने गणित संकाय में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करते हुए 93% अंक प्राप्त कर खरगोन जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वाणिज्य संकाय में राजनंदनी मोहर सिंह काग ने 96.2% अंक प्राप्त कर पूरे जिले में तृतीय स्थान एवं बड़वाह सनावद क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया, साथ ही साथ वाणिज्य संकाय की छात्रा अर्पिता दिनेश जाट ने क्षेत्र में प्रथम बार एकाउंटेंसी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर कुल 94% अंक लाकर एक नया इतिहास रच दिया।

वही ह्यूमैनिटीज संकाय की छात्रा जानसी नंदराम परिहार ने 94.2% अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान एवं बड़वाह सनावद क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में बायोलॉजी संकाय के छात्र दीपेश चंद्र शेखर उन्चोलिया ने 91.2% अंक प्राप्त कर नगर में द्वितीय एवं विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

स्कूल के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक हासिल किए, जिनमें दृष्टि दिनेश राठोड (वाणिज्य संकाय) ने 89.8% अंक, धु्रव रवि प्रकाश शर्मा ने (बायोलॉजी संकाय) ने 88.6% अंक, आर्या आशीष कुमार जैन ने 87.8% अंक एवं आष्टिका अजय गोयल (गणित संकाय) ने 82% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

इसके साथ ही विद्यालय की कक्षा – 12 के 80 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रथम श्रेणी भी हासिल की एवं कुल 10 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 90 अंक से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय का कक्षा 10 एवं 12 का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।

विद्यालय के संचालक सुनील कुमार जैन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करता रहेगा।

इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक सुनील कुमार जैन, अकादमिक संचालिका नीतू जैन, संचालक आशीष कुमार जैन, संचालिका डॉ. दृष्टि जैन एवं प्राचार्य अमिता शर्मा, उपप्राचार्य अजय प्रजापति, संजय महाजन व समस्त शिक्षकगण ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम हेतु शुभकामनाएं दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!