मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानीराजनीति

पानसेमल; पिपलधार के 30 से अधिक ग्रामीण विधायक के नेतृत्व में भाजपा से जुड़े

ग्राम पिपलधार के ग्रामीणों ने योजनाओं और संगठनात्मक कार्यशैली से प्रेरित होकर भाजपा का दामन थामा।

पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के चाटली मंडल के ग्राम पिपलधार क्षेत्र के 30 से अधिक ग्रामीणों ने सोमवार को विधायक श्याम बर्डे के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक बर्डे ने बताया कि ग्रामीणों ने भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, संगठन की मजबूत कार्यप्रणाली तथा प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित होकर उत्साहपूर्वक संगठन का हिस्सा बनने का निर्णय लिया।

ग्राम पिपलधार के नए सदस्यों का स्वागत विधायक श्याम बर्डे ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के जुड़ने से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा गांव, क्षेत्र और समाज के विकास के प्रयासों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा का विस्तार केवल संख्या वृद्धि नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को मजबूत करने का प्रतीक है।

ग्रामीणों में दिखा उत्साह

कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पठान, चाटली सरपंच मुखी किराड़े, प्रकाश जोशी, पार्षद रायसिंह सेनानी, नए सदस्य, पूर्व सरपंच राजाराम खरते, युवा नेता मोहन डावर, सदाराम खरते, रूपचंद डावर, सुमजी डावर, मंशाराम डावर, तुलसीराम खरते, ईकलसिंह खरते, आशाराम डावर, देवराम डावर, गंगाराम देवड़े सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने संगठन के प्रति उत्साह व्यक्त किया और विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!