खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी; शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता सहित दो बाइक सवारों की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर

बोकराटा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, उनमें से एक शादी का निमंत्रण बांटकर लौट रहा था।

बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र में बोकराटा रोड पर बुधवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक बोकराटा के रहने वाले थे।

बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र के बोकराटा रोड पर बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कैलाश पिता शंकरलाल राठौड़, बोकराटा और रामु पिता शिवजी राठौड़, बोकराटा के रूप में हुई। दोनों बड़वानी की ओर से बोकराटा लौट रहे थे।

शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे कैलाश राठौड़

परिजनों के अनुसार कैलाश राठौड़ अपने बेटे के विवाह का निमंत्रण पत्र रिश्तेदारों में बांटकर वापस घर जा रहे थे। विवाह 8 दिसंबर को होना निर्धारित था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कैलाश राठौड़ और साथ चल रहे रामु राठौड़ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी

यह दुर्घटना बोकराटा के समीप बिजली ग्रिड के नीचे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पाटी थाना पुलिस को बताया। पुलिस ने मौके से दोनों शवों को पाटी अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पुलिस सड़के पर मिले साक्ष्यों और आसपास क्षेत्रों से जानकारी जुटाकर अज्ञात वाहन की तलाश में लगी है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!