निवाली में मोहर्रम पर्व की तैयारियों को लेकर शांति समिति की बैठक, रूट और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा
मोहर्रम पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं शांति समिति के सदस्यों ने की विस्तृत चर्चा।

जनोदय पंच। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना निवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संदल जुलूस, ताजिया जुलूस, अखाड़ों, विसर्जन, रूट व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, कैमरों सहित आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए गए।
शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा
बड़वानी/निवाली। आगामी मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में 11 जून 2026 को थाना निवाली द्वारा आयोजकों एवं शांति समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं और सुरक्षा संबंधी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जुलूस मार्ग और व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश
बैठक के दौरान आगामी मोहर्रम पर्व पर निकलने वाले संदल जुलूस, ताजिया जुलूस, अखाड़ों तथा ताजिया विसर्जन के दौरान निर्धारित रूट व्यवस्था पर चर्चा की गई। इसके साथ ही जुलूस मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, कैमरों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में आयोजकों एवं शांति समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील
बैठक में मोहर्रम पर्व को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही आयोजकों एवं शांति समिति के सदस्यों से पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह भी किया गया।



