खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे
बोर्ड परीक्षा परिणामों में गुणात्मक सुधार के लिए जिला स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण आयोजित
कलेक्टर श्रीमती सिंह ने स्वयं किया कार्यशाला का निरीक्षण

बड़वानी; शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वानी में बोर्ड परीक्षा परिणामों में गुणात्मक सुधार और विषयवार शिक्षा का स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। इस कार्यशाला में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण सत्रों का निरीक्षण किया और उपस्थित शिक्षकों को पूरी गंभीरता के साथ ट्रेनिंग प्राप्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिक्षकों से सीधा संवाद करते हुए इस बात पर विशेष जोर दिया कि वे यहाँ सीखी गई शिक्षण पद्धतियों और नए नवाचारों को अपनी कक्षाओं में पूरी निष्ठा व ईमानदारी से लागू करें, ताकि आगामी बोर्ड परीक्षाओं में जिले का परीक्षा परिणाम न केवल बेहतर हो, बल्कि विद्यार्थियों को विषयवार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी मिल सके। उल्लेखनीय है कि इस जिला स्तरीय विषयवार प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से कक्षा 12वीं के अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान, भौतिक शास्त्र और रसायन शास्त्र के शिक्षकों ने भाग लेकर शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के गुर सीखे।



