खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी; संस्था स्तर की काउंसलिंग ( CLC ) हेतु पंजीयन प्रारंभ, 4 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू

बड़वानी; संचालनालय तकनीकी शिक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा जारी ऑनलाइन काउंसलिंग समय-सारणी ( सत्र 2026-27 ) के अनुसार शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बड़वानी में संस्था स्तर की काउंसलिंग ( CLC ) के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 4 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 12 अगस्त 2026 तक चलेगी। इसके अंतर्गत इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन पंजीयन कर महाविद्यालय में प्रवेश का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य श्री कमलेश गुप्ता ने जिले एवं आसपास के सभी जिलों के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में तकनीकी शिक्षा से जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि संस्था स्तर की काउंसलिंग के माध्यम से रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश नोडल अधिकारी श्री तानिलाल ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था स्तर की काउंसलिंग के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को प्रातः 10.30 बजे से सायं 6.30 बजे तक प्रवेश की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीयन के उपरांत आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में उपस्थित होना होगा।

उन्होंने बताया कि संस्था स्तर की काउंसलिंग के पश्चात यदि सीटें रिक्त रहती हैं, तो 13 एवं 14 अगस्त 2026 को अंतिम चरण में भी प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी। अतः ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने अभी तक किसी भी पॉलीटेक्निक संस्थान में प्रवेश नहीं लिया है, वे इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग तथा सिविल इंजीनियरिंग शाखाओं में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, अनुभवी प्राध्यापक, आधुनिक प्रयोगशालाएँ, पुस्तकालय तथा शासन की विभिन्न छात्रवृत्ति एवं अन्य सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

प्रवेश सहायक श्री संजय परमार एवं श्री देवेंद्र राठौड़ ने बताया कि प्रवेश संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए विद्यार्थी कार्य दिवसों में महाविद्यालय में संपर्क कर सकते हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने बड़वानी, खरगोन, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा, बुरहानपुर तथा आसपास के सभी जिलों के 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते पंजीयन कर तकनीकी शिक्षा के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएँ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!