सेंधवामुख्य खबरेराजनीति

सेंधवा; पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग अभियान की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

सेंधवा के चाचरिया मंडल में कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा समझाई, सक्रिय सहभागिता का किया गया आह्वान

जनोदय पंच। सेंधवा क्षेत्र के चाचरिया मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग अभियान के अंतर्गत आयोजित संगठनात्मक बैठक में अभियान की रूपरेखा, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक डिजिटल सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान करते हुए संगठन को अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

संगठनात्मक बैठक में अभियान की रूपरेखा पर चर्चा

सेंधवा क्षेत्र के चाचरिया मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग अभियान के अंतर्गत संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन जिला प्रभारी बाबूलाल यादव भाईसाहब ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए अभियान की रूपरेखा और संगठन को अधिक सशक्त बनाने के विषय में विस्तार से चर्चा की।

डिजिटल सशक्तिकरण और बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर

डिजिटल सशक्तिकरण एवं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में अभियान की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

बैठक में जिला अध्यक्ष अजय यादव, मंडल अध्यक्ष मनीष मालवीया, वरिष्ठ नेता त्रिलोक मालवीया, अजजा जिला अध्यक्ष रेलस सेनानी, मंडल प्रभारी विक्की छाबड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश मालवीया, मंडल महामंत्री तिजारसिंह सेनानी और करण अलावे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डेविड मालवीया ने किया। बैठक में सरपंच बंधु एवं समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!