खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे
जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल का दौरा कार्यक्रम

बड़वानी; जिले के प्रभारी मंत्री एवं कौशल विकास रोजगार विभाग के राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेटवाल 06 जुलाई को प्रातः 7 बजे आजीविका कैफे बड़वानी का अवलोकन कर जलपान करेंगे। प्रातः 7.30 बजे प्रभारी मंत्री शिवटेकड़ी पानसेमल के लिए प्रस्थान कर, प्रातः 9 बजे शिवटेकड़ी पानसेमल में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रातः 9.30 बजे डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति का अनवारण कर प्रातः 10 बजे रक्तदान शिविर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1.30 बजे प्रभारी मंत्री जनपद पंचायत ठीकरी के ग्राम हरिबड़ के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2.30 बजे प्रभारी मंत्री ग्राम हरिबड़ में नवीन अटल सुशासन पंचायत भवन का लोकार्पण एवं वी.बी.जी.राम.जी के अंतर्गत नवीन कार्य का सांकेतिक शुभारंभ करने के पश्चात् दोपहर 3 बजे हरिबड़ से सारंगपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।



