सेंधवा

सेंधवा सिविल हॉस्पिटल में चार दशक की सेवा के बाद वर्मा को भावभीनी विदाई, सहकर्मियों ने किया सम्मानित

सिविल हॉस्पिटल, सेंधवा में आयोजित गरिमामय विदाई समारोह में सहकर्मियों ने वर्मा के लगभग चार दशक लंबे सेवाकाल, कार्यकुशलता और मिलनसार व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

सेंधवा। सिविल हॉस्पिटल, सेंधवा में वर्ष 1987 से OPD स्लिप शाखा में अपनी सेवाएँ दे रहे वर्मा के सम्मान में उनके सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह भावुक माहौल के बीच संपन्न हुआ, जहाँ सहकर्मियों ने उनके लंबे सेवाकाल को याद करते हुए सम्मान व्यक्त किया।

लगभग चार दशकों तक वर्मा ने पूरी ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियाँ निभाईं। अपने पूरे सेवाकाल में उनका कभी स्थानांतरण नहीं हुआ और न ही उनके कार्यों को लेकर कोई शिकायत सामने आई। उनका सहज, मिलनसार और हँसमुख स्वभाव उन्हें अस्पताल परिवार और मरीजों के बीच बेहद प्रिय बनाता रहा।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि वर्मा ने अपने व्यवहार, कार्यकुशलता और सेवा भावना से एक ऐसी पहचान बनाई है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। सभी ने उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर डॉ. ओंकार सिंह कनेल (CBMO), डॉ. रोहित मुजाल्दे (अस्थि रोग विशेषज्ञ), जानवी जी साड़ीवाल, मोहन जी वाघरे (BPM), भूरला जी सेनानी, संतोष जी सेंडनकर तथा सिविल हॉस्पिटल, सेंधवा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!