मध्यप्रदेशसेंधवा
सेंधवा में कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे राहुल गर्ग-गौरव तायल का सम्मान, रोटरी क्लब ने किया भव्य स्वागत
राम दरबार मंदिर में हुआ स्वागत समारोह, यात्रा के अनुभव साझा किए और नए सदस्य को दिलाई गई ज्वाइनिंग शपथ


जनोदय पंच। सेंधवा। कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य राहुल गर्ग और गौरव तायल का रोटरी क्लब ऑफ सेंधवा द्वारा अयोध्या धाम कालोनी स्थित राम दरबार मंदिर में स्वागत किया गया। इस अवसर पर दोनों यात्रियों का सम्मान किया गया और उनसे यात्रा से जुड़े अनुभवों की जानकारी प्राप्त की गई।
राहुल गर्ग और गौरव तायल ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा अत्यधिक दुर्गम, शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरी है। समुद्र तल से लगभग 15,000 से 19,000 फीट की अत्यधिक ऊंचाई, कम ऑक्सीजन (हाइपोक्सिया) और अप्रत्याशित मौसम के कारण इसे दुनिया की सबसे कठिन तीर्थ यात्राओं में गिना जाता है। उन्होंने बताया कि 5,000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर ऑक्सीजन का स्तर लगभग आधा रह जाता है, जिससे सांस फूलना और थकान सामान्य हो जाती है। ऊंचाई की बीमारी के कारण सिरदर्द, चक्कर आना और उल्टी जैसी समस्याएं किसी भी यात्री को हो सकती हैं। उन्होंने वहां की यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी भी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब में न्यू मेंबर आकाश तायल को ज्वाइनिंग शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष कमल खंडेलवाल, सचिव प्रतीक गर्ग, प्रो. कालूराम शर्मा, पवन ठक्कर, अरविंद कुशवाह, राजेश अग्रवाल, पवन तायल, राजेश तायल, अंकुश गोयल, गोविंद गोयल, अर्पित गर्ग सहित रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।