सेंधवामुख्य खबरे
एक पौधा राष्ट्र के नाम, एक पौधा अमर आजाद के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि

सेंधवा। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की 120वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल सेंधवा द्वारा “एक पौधा राष्ट्र के नाम, एक पौधा अमर आजाद के नाम” अभियान के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सेंधवा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पांच पौधों का रोपण कर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का प्रण लिया। साथ ही अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के राष्ट्रभक्ति, साहस, त्याग और समर्पण के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंत्री विवेक तिवारी, मंडल महामंत्री शिवम सोलंकी, मंडल उपाध्यक्ष मयंक राठौर तथा शैलेन्द्र शर्मा सहित छात्र एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ राष्ट्र के महान क्रांतिकारियों के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना रहा।



