सेंधवा में श्री रामायण महोत्सव की चार समितियों का गठन, श्रावण मास में रोज होंगे पारायण, रामधुन और सुंदरकांड
बैठक में चारों समितियों के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। श्रावण मास में रामकटोरा मंदिर में प्रतिदिन रामधुन, पारायण, हिंदी रामायण पाठ और सुंदरकांड के आयोजन होंगे।

जनोदय पंच। सेंधवा में श्री रामायण महोत्सव की चारों समितियों की बैठक में पदाधिकारियों की घोषणा की गई। श्रावण मास में रामकटोरा मंदिर में प्रतिदिन रामधुन, पारायण, हिंदी रामायण पाठ और सुंदरकांड के आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
चारों समितियों की बैठक में पदाधिकारियों की घोषणा
सेंधवा में सोमवार को धार्मिक सामाजिक समिति श्री रामायण महोत्सव पारायण समिति, श्री रामायण महोत्सव सुंदरकांड समिति, श्री रामायण महोत्सव हनुमान चालीसा समिति एवं श्री रामायण महोत्सव राम धुन समिति की बैठक एक निजी खेत में संपन्न हुई। बैठक में चारों समितियों के अध्यक्ष रमेश पाल, उपाध्यक्ष श्याम वी. वाधरे, कोषाध्यक्ष राजेश पालीवाल, मीडिया प्रभारी निलेश जैन, सचिव पद पर गमन गोयल, दिनेश शर्मा, सौरभ गुले, मयुर यादव, राकेश रधुवंशी, अजय शर्मा, निलेश शर्मा, राजेश सोनी, बापू प्रजापति एवं प्रवीण सोनी को नियुक्त किया गया।

सह सचिव एवं प्रचार-प्रसार समिति का गठन
सह सचिव पद पर अनिल जाधव, संदीप पाटिल, अशोक मंडलोई, मुकेश अग्रवाल, पंकज कानूनगो, गमन गोयल, प्रदीप सेन, रामकृष्ण सोनी एवं बंटी पालीवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रचार-प्रसार समिति के लिए रवि यादव को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

श्रावण मास में प्रतिदिन होंगे धार्मिक आयोजन
मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने बताया कि श्रावण मास में स्थानीय रामकटोरा मंदिर में प्रतिदिन आठ घंटे भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 5:45 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों से रामधुन निकाली जाएगी। 30 जुलाई से मंदिर में एक माह तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक पारायण होगी तथा शाम 6 बजे से 7 बजे तक हिंदी में रामायण का पाठ किया जाएगा, जिसमें बच्चों की भी भागीदारी रहेगी। प्रतिदिन रात्रि 8 बजे मंदिर में सुंदरकांड का पाठ भी होगा।

अध्यक्ष ने अधिकाधिक लोगों से जुड़ने की अपील की
बैठक के अंत में अध्यक्ष रमेश पाल ने सभी उपस्थित आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्रावण मास में अधिक से अधिक लोगों से पारायण समिति से जुड़कर सेवा और भक्ति करने का आग्रह किया। इस अवसर पर मुकेश अग्रवाल, सुभाष मित्तल, जगदीश अग्रवाल, महेश मित्तल, जगदीश शर्मा, प्रखर शर्मा, राजू सिंघानी, महेश शर्मा, मुकेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



