खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी,; इनरव्हील क्लब बड़वानी का शपथग्रहण समारोह कृष्णाभोग में संपन्न

बड़वानी। इनरव्हील क्लब बड़वानी, डिस्ट्रिक्ट 304 की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह स्थानीय कृष्णाभोग में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में क्लब की फाउंडर प्रेसिडेंट संगीता लोह द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर अध्यक्षा विजयलक्ष्मी यादव ने पदभार ग्रहण किया। इनके साथ उपाध्यक्ष संगीता जोशी, सचिव रविंद्र कौर वाधवा, सह सचिव ज्योति मकवाना, कोषाध्यक्ष कविता अग्रवाल, आई.एस.ओ. अभिलाषा सोनी तथा एडिटर चंदा औचानी सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।

समारोह में क्लब की पूर्व अध्यक्षा शकुंतला राठौड़, रेखा जोशी, प्रिया सोनी, दमयंती सराफ, सरला कानूनगो, रुचिका सिसोदिया एवं क्लब की अन्य सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए क्लब की सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का विश्वास व्यक्त किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन रमिला खरते द्वारा किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्षा विजयलक्ष्मी यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभा समाप्ति की घोषणा की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!