खरगोन-बड़वानीधर्म-ज्योतिष, समाजमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। नगर के सुंदरधाम आश्रम सहित अनेक मठ-मंदिरों में मनाया जाएगा गुरुपूर्णिमा महोत्सव…

कपिल वर्मा बड़वाह। गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आस्था का पावन पर्व गुरुपूर्णिमा बुधवार को बड़वाह नगर एवं नर्मदा तट स्थित विभिन्न आश्रमों, मठों और मंदिरों में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

इस अवसर पर सुबह से ही गुरु पूजन, पाद पूजन, भजन-कीर्तन,एवं महाप्रसादी जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर अपने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

नगर हिन्दू संगठन के अध्यक्ष रवि जैन ने बताया कि नर्मदा तट स्थित श्री सुंदरधाम आश्रम में भक्तगण परम पूज्य महामंडलेश्वर 1008 बाबा बालकदास जी महाराज का विधि-विधान से पाद पूजन कर गुरुपूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाएंगे।

इसी प्रकार टाटम्बरी सरकार आश्रम में अवधूत संत श्री टाटम्बरी सरकार का भक्तों द्वारा श्रद्धापूर्वक पाद पूजन कर गुरुपूर्णिमा पर्व उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।

इसके अलावा नर्मदा तट स्थित कल्याणी माई आश्रम, माउली सरकार आश्रम, चारुकेश्वर दगड़ू महाराज आश्रम, हरि ॐ आश्रम, विरक्त कुटी, श्री दादाजी दरबार, दिलीप बाबा आश्रम, डोलारी आश्रम एवं महोदरी आश्रम सहित ग्राम बिल्लोरा स्थित भोपाली बाबा आश्रम में भी श्रद्धालु अपने-अपने गुरुदेव का पूजन-अर्चन कर गुरु कृपा प्राप्त करेंगे।

नगर के गोपाल मंदिर सहित क्षेत्र के अन्य मठों एवं मंदिरों में भी गुरुपूर्णिमा के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!