खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरेस्वास्थ्य-चिकित्सा

बड़वाह। पीकअप वाहन ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर…घटना में तीन युवक हुए गंभीर घायल….

कपिल वर्मा बड़वाह। शहर से 23 किलोमीटर दूर ग्राम राजना के पास पिकअप वाहन और दोपहिया वाहन की टक्कर हो गई।

जिसमें दोपहिया सवार तीन युवक आकाश पिता करण (18), अनिल पिता नानूराम (30), राजेश पिता सुखराम (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेस के पायलेट राहुल सोलंकी एवं ईएमटी मुकेश दांगी मदद से बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया।

जहाँ प्राथमिक उपचार कर इंदौर रेफर किया गया। घायल अनिल वास्कले ने बताया कि हम तीनों रावत पलासिया से आ रहे थे। तभी सामने से आ रही पिकअप वाहन ने हमारी दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी।

गनीमत रही कि 108 एंबुलेस समय पर घटना स्थल पर पहुंच गई। जिससे तीनों युवकों को बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!