खरगोन-बड़वानीधर्म-ज्योतिष, समाजमध्यप्रदेशस्वास्थ्य-चिकित्सा

बड़वाह। गायत्री परिवार का वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न…

कपिल वर्मा बड़वाह। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत 320 पौधों का रोपण रविवार को गौ चिकित्सालय कटघड़ा रोड बड़वाह पर संपन्न हुआ।

गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष एवं अखंड दीपक के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत गांव गांव वृक्षारोपण के तहत वृक्षारोपण संपन्न हुआ। गायत्री परिवार जिला समन्वयक जोगीलाल मुजाल्दे ने वृक्ष गंगा अभियान के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा वृक्ष मनुष्य के लिए बहुत ही आवश्यक है, पर्यावरण संतुलन और प्राणियों के लिए वृक्ष अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला समन्वयक बीएस मंडलोई ने कहा वृक्ष हमारे भारतीय संस्कृति के प्राण है वृक्ष हमें देना सीखते हैं, प्राणियों के लिए उपयोगी सामग्री प्रदान करते हैं। किसनलाल मुकाति ने बताया यह पौधे जो हम लगा रहे हैं इन्हें गायत्री परिवार के साधक पूर्ण वृक्ष बनाने का संकल्प करते हैं।

गौ चिकित्सालय संचालिका सोनाली पंवार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया, वृक्षारोपण कार्यक्रम के पूर्व वृक्ष पुष्टि गायत्री महायज्ञ गायत्री परिवार कन्या कौशल की कुमारी खुशी केवट, नूपुर चौहान, माही पटेल ने संपन्न कराया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में शंकरसिंह परिहार बगीचा बाजार नांदिया मुकेश जाट, संजय जाट एवं गायत्री परिवार के साधकों का विशेष सहयोग रहा।

इस कार्यक्रम में सत्यदेव महाराज , महंत हनुमान दास जी महाराज गायत्री परिवार के ट्रस्ट दुलीचंद जी बडोले, जानकी देवी केसरे, तहसील संयोजक मयंक चौहान, धर्मेंद्र मुकाति सहित महिला मंडल प्रज्ञा मंडल के भाई-बहन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!