इंदौरखंडवा-बुरहानपुरखरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरेस्वास्थ्य-चिकित्सा

बड़वाह। कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर डायवर्ट किए वाहन…सुरक्षा को लेकर नर्मदा घाट पर होमगार्ड के जवान किए तैनात…

कपिल वर्मा बड़वाह। श्रावण मास के पावन पर्व शुरू हो गया है। पवित्र श्रावण मास में ओंकारेश्वर से उज्जैन एवं उज्जैन से ओंकारेश्वर के लिए कावड़ यात्रियों का आगमन शुरू हो गया हैं।

कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को मद्देनजर नजर रखते हुए बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत के निर्देशन में थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व में कावड़ यात्रा मार्ग में फ्लेक्स बैनर लगाए गए।

थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने बताया कि शहर में कावड़ यात्रियों का आगमन शुरू हो गया है। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जगह जगह फ्लेक्स लगाए गए है। पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग करने के साथ ही अनाउंसमेंट किया जा रहा हैं।

साथ ही बताया वाहन चालकों की सुविधा के अनुसार जाने के लिए फ्लेक्स लगाए गए है। इंदौर से खंडवा बुरहानपुर जाने वाले छोटी गाड़ियों को उमरिया चौकी स्थित पुलिया के नए ब्रिज पर फेल्क्स लगाकर नए बायपास से डायवर्ट किया जा रहा है।

जिसके कारण शहर में जाम की स्थिति निर्मित नहीं हो। आपको बता दे कि खंडवा एवं इंदौर कलेक्टर द्वारा श्रावण मास में भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया हैं।

नर्मदा नदी पर पुलिस ने तैनात किए होमगार्ड के सैनिक ——————— विगत दिनों नर्मदा नदी में डूबने की घटनाएं लागतार बढ़ रही हैं। जहां स्थानीय गोताखोरों द्वारा लोगों को बचाया जा रहा हैं। जिसको देखते हुए नर्मदा घाट पर भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर होमगार्ड के सैनिकों को तैनात किया गया हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!