सेंधवा औद्योगिक क्षेत्र में नवागत जिला महाप्रबंधक एस.एल. सोलंकी का स्वागत एवं अभिनंदन
एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान और औद्योगिक विकास पर किया संवाद

सेंधवा ; एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज, सेंधवा वेलफेयर सोसाइटी, सेमलिया, सेंधवा द्वारा औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैदा मिल परिसर में नवागत बड़वानी जिला महाप्रबंधक, एमएसएमई उद्योग विभाग, एस.एल. सोलंकी के इंडस्ट्रियल एरिया आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सादे समारोह में आनंद मनोहर तायल एवं कमलाकर सोनी ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। एस.एल. सोलंकी ने अपने उद्बोधन में सभी सदस्यों एवं संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया तथा आगामी दिनों में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में साथ आए जिला रोजगार अधिकारी डुडवे ने जिले में रोजगार संबंधी गतिविधियों की जानकारी साझा की।


वृक्षारोपण के साथ कार्यक्रम का हुआ समापन
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अध्यक्ष सुरेश बागरेचा ने महाप्रबंधक के माध्यम से प्रशासन से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि संस्था जिले के औद्योगिक विकास में प्रशासन को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। सचिव हरपालसिंह छाबड़ा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात एसोसिएशन के वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत एस.एल. सोलंकी द्वारा आंवले के पौधे का रोपण किया गया। इसके बाद स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर मुकेश शेखावत, गिरधारी गोयल, गोपाल गोयल, दिनेश तायल, मयूर गर्ग, संजय शर्मा, हेमंत शर्मा, शगुन गोयल, बबलू शर्मा, गोपाल गर्ग एवं आवि तायल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




