बड़वाह। ग्राम खोड़ी डिस्टिलरी के अधिकारियों ने कलेक्टर से सौजन्य भेंट कर क्षेत्रीय विकास की योजनाओं पर की चर्चा

कपिल वर्मा बड़वाह। एसोसिएटेड अल्कोहल्स एंड ब्रेवरीज़ लिमिटेड (डिस्टिलरी) के यूनिट हेड बीवी कृष्णा रेड्डी एवं संस्था के महाप्रबंधक सुधीर तिवारी ने नवपदस्थ जिला कलेक्टर गुरुप्रसाद से सौजन्य भेंट कर क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान श्री रेड्डी ने कंपनी की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय रहवासियों के कल्याण से जुड़ीयोजनाओं की जानकारी दी एवं आगामी कल्याणकरी प्रस्तावों से अवगत करवाया।
श्री रेड्डी ने संस्थान के आसपास के ग्रमीण क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कंपनी की सक्रिय सहभागिता का विश्वास दिलाया।



