सेंधवा; विश्व युवा दिवस के अवसर पर करियर परामर्श सत्र का आयोजन

सेंधवा। वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा विश्व युवा दिवस के अवसर पर कैरियर परामर्श सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर निर्माण हेतु जानकारी दी गई, कार्यक्रम में मेंटर प्रोफेसर वीरेंद्र मुवेल ने विद्यार्थियों से कहा कि हम रोजगार एवं करियर दोनों को एक ही समझ लेते हैं जबकि दोनों मे जमीन-आसमान का अंतर है, रोजगार से व्यक्ति जीविका उपार्जन करता है जबकि उत्कृष्ट मेहनत, कौशल और लगन से रोजगार को करियर में परिवर्तित किया जा सकता है। करियर जीवन को समृद्ध करने एवं समाज सेवा का साधन बन सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों जैसे फिन्टेक सेक्टर, हथकरघा , खाद्य संरक्षण, इवेंट मैनेजमेंट माइक्रोफाइनेंस और सहकारिता क्षेत्र मे करियर निर्माण पर विद्यार्थियों से विस्तृत चर्चा की। प्रभारी प्रो दीपक मरमट ने इस अवसर पर विद्यार्थियों से कहा कि विश्व युवा दिवस के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि रोजगार चाहे खेती- किसानी से लेकर किसी भी क्षेत्र में हो उसे करियर में बदल देंगे, इस संकल्प की सिद्धि ही हमारा सच्चा देश प्रेम साबित होगी।प्राचार्य डॉ जी एस वास्कले ने बताया कि विश्व युवा दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रारंभ किया गया जिसका उद्देश्य युवाओं से जुड़े मुद्दे और उनकी क्षमताओं पर ध्यान आकर्षित करना है शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालय में यह आयोजन किया गया है। परामर्श सत्र में कई विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की




