खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

निवाली में विधायक श्याम बरड़े के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा नगर

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, युवा और कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए।

जनोदय पंच। निवाली नगर में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत विधायक श्याम बरड़े के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुबह 11 बजे शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, मातृशक्ति, युवा, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। यात्रा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

निवाली नगर में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विधायक श्याम बरड़े के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में क्षेत्रवासी, मातृशक्ति, युवा, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। सुबह से ही नगर में राष्ट्रभक्ति का माहौल दिखाई दिया। प्रातः 11 बजे विधायक श्याम बरड़े और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जिसके बाद तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई।

भारत माता के जयघोष से गूंजा नगर

यात्रा के दौरान नगर में भारत माता की जय, तिरंगे की शान में हर बच्चा मैदान में, हम सब एक हैं और जय जवान, जय किसान जैसे नारे लगाए गए। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों के बीच यात्रा निवाली के प्रमुख मार्गों से होकर आगे बढ़ी। बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही।

पानसेमल रोड से बस स्टैंड तक पहुंची यात्रा

तिरंगा यात्रा की शुरुआत पानसेमल रोड से हुई। इसके बाद यात्रा निवाली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंची। यहां राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सहभागिता की।

विधायक ने तिरंगे के सम्मान का किया आह्वान

समापन अवसर पर विधायक श्याम बरड़े ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों देशवासियों की एकता, अखंडता, त्याग और राष्ट्रभक्ति की पहचान है। विधायक श्याम बरड़े ने क्षेत्रवासियों से अपने घर, प्रतिष्ठान और कार्यालय पर तिरंगा लगाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि तिरंगे का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का नैतिक दायित्व है। तिरंगा राष्ट्रहित में कार्य करने, देश की एकता और अखंडता मजबूत करने तथा भारत को विकसित एवं सशक्त राष्ट्र बनाने की प्रेरणा देता है। विधायक ने कहा कि तिरंगा केवल हाथों में नहीं, बल्कि हृदय में भी होना चाहिए और देश के सम्मान की जिम्मेदारी प्रत्येक भारतीय की है।

 

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!