अरुण गुप्ता बने सेंधवा विधानसभा ग्रामीण क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि

जनोदय पंच। सेंधवा। सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के चाचरिया में सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने श्री अरुण गुप्ता को सेंधवा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया।
विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने श्री अरुण गुप्ता को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने श्री अरुण गुप्ता को नियुक्ति पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने कहा कि श्री अरुण गुप्ता ग्रामीण क्षेत्र में जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। श्री अरुण गुप्ता ने विधायक श्री सोलंकी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ ग्रामीण क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगे तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।



