खरगोन-बड़वानीअपराधमुख्य खबरे

खरगोन में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 10 पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

चैनपुर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी, 2.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

दिनेश गीते। । खरगोन जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल बरामद हुई हैं। पुलिस ने हथियार और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित 2.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।

अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौनपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध हथियारों का परिवहन कर रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 देशी पिस्टल जब्त की हैं।

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन ग्रामीण अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सिमाला प्रसाद के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

सूचना के आधार पर पुलिस ने की घेराबंदी

घटना 26 अगस्त की है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम शक्करखेड़ी का रूपेश सिगनूर के सिकलीगर से हथियार खरीदकर कठोड़ा रोड से झिरनिया की ओर प्लेटिना मोटरसाइकिल से जा रहा है।

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी चैनपुर निरीक्षक गणपत कनेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने करानिया फाटा पर घेराबंदी कर आरोपी को रोक लिया।

तलाशी में मिलीं 10 हस्तनिर्मित पिस्टल

पुलिस द्वारा झोला लेकर आ रहे रूपेश की तलाशी लेने पर उसके पास से 10 हस्तनिर्मित पिस्टल बरामद हुईं। आरोपी के पास हथियार रखने और परिवहन से संबंधित कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिले।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 2 लाख रुपये कीमत की पिस्टल और परिवहन में उपयोग की गई 50 हजार रुपये की मोटरसाइकिल जब्त की है।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज है। थाना चौनपुर में अपराध क्रमांक 264/26 के तहत धारा 25(1) आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

फोकस कीवर्ड

खरगोन पुलिस कार्रवाई, चैनपुर पुलिस, अवैध हथियार तस्करी, 10 देशी पिस्टल जब्त, आर्म्स एक्ट मामला, खरगोन न्यूज

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!