खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी; नेत्र पखवाडे मे हुआ मनोरमा देवी कुशवाह का नेत्रदान, मनोरमा देवी की आँखों से दो लोग खूबसूरत दुनिया को देखेंगे

बड़वानी;  जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी मानव धर्म का मूल्य समझने वाले नगर के कुशवाह परिवार नें अपने परिजन के निधन पर नेत्रदान करवाकर उनकी आँखों से दो लोगो को रौशनी मिल सके ऐसे विचारों के साथ पुण्य का कार्य किया है। मनोरमा देवी के निधन की सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता अजित जैन ने पुत्रों को माताजी के नेत्रदान हेतु कहा पुत्रों ने तत्काल स्वीकृति दी स्वीकृति मिलते ही नेत्रदान के क्षेत्र मे अग्रणी होकर कार्य कर रहे डॉक्टर चक्रेश पहाड़िया, अजित जैन एवं रोटरी क्लब के अशोक दोषी उनके निवास पर पहुँच कर नेत्रदान संपन्न करवाया और कॉरनिया को सुरक्षित रूप से एम के इंटरनेशनल ऑइ बैंक इंदौर पहुंचाया । दुःखद परिस्थिति मे मानव कल्याण के हित मे ध्यान रखकर नेत्रदान करवाने वाले मोहन कुशवाह, राजेश कुशवाह, मनोज जिराती एवं कुशवाह परिवार का रोटरी क्लब की टीम नें धन्यवाद दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!