इंदौर में क्रिप्टोकरेंसी निवेश के नाम पर 17.40 लाख की साइबर ठगी, तीन और आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर मुनाफे का झांसा देकर अलग-अलग खातों में जमा कराई रकम, पुलिस जांच जारी

जनोदय पंच। इंदौर में सोशल मीडिया के जरिए क्रिप्टोकरेंसी निवेश में मुनाफे का झांसा देकर 17 लाख 40 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया। एरोड्रम पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
सोशल मीडिया के जरिए किया संपर्क
मार्च 2026 में एरोड्रम थाना क्षेत्र में फरियादी नितेश दवे ने साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर उनसे संपर्क किया गया। निवेश में अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई गई।
17 लाख 40 हजार रुपये की हुई ठगी
निवेश के नाम पर रकम जमा कराने के बाद फरियादी के साथ करीब 17 लाख 40 हजार रुपये की ठगी हो गई। शिकायत मिलने के बाद एरोड्रम पुलिस ने धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
10 म्यूल बैंक खातों में पहुंची थी रकम
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम 10 म्यूल बैंक खातों में पहुंची थी। इन खातों के खाताधारकों में से तीन आरोपियों को पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य, भावेश और साहिल के रूप में हुई है। तीनों इंदौर के रहने वाले हैं।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
इस मामले में एरोड्रम पुलिस अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच लगातार जारी है। ठगी के मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।



