खरगोन-बड़वानी

खेतिया में भाजपा की कार्यशाला, सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का लिया संकल्प

13 सेवा गतिविधियों की रूपरेखा तय, कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा कार्य पहुंचाने का आह्वान

खेतिया से शंकर सिरसाठ। खेतिया में आयोजित भाजपा मंडल की कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। कार्यशाला में 13 सेवा गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई। अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आमजन को विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जोड़ने पर जोर दिया गया।

विधायक कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण कार्यशाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के लोकसेवा जीवन को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर बुधवार को भाजपा मंडल खेतिया की महत्वपूर्ण बैठक एवं कार्यशाला विधायक कार्यालय, खेतिया में आयोजित हुई। कार्यशाला में अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का संकल्प लिया गया।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोकेश जी शुक्ला एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र शितोले रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

13 सेवा गतिविधियों की दी गई जानकारी

कार्यशाला में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित होने वाले 13 विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि अभियान की गतिविधियां केवल मंडल स्तर तक सीमित न रहकर बूथ स्तर तक पहुंचाई जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक कार्यकर्ता एवं आमजन सेवा कार्यों से जुड़ सकें।

अभियान के तहत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हितग्राहियों के घर-घर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों का सम्मान, रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ सहित विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

सेवा और जनकल्याण को संगठन का आधार बताया

कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, समर्पण और जनकल्याण भाजपा के संगठनात्मक संस्कार का मूल आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का संदेश पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यशाला में जिले से प्रभारी पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोकेश जी शुक्ला, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र शितोले, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनिस, श्री चंद चौहान, नंदूकिशोर चोपड़ा, पार्षद सूर्यकांत ऐसीकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश राजपूत, मंडल महामंत्री पंडित माली, रतीलाल गवले, गोविंद चौधरी, बालकृष्ण पाटिल, नवल वास्कले, गोरख यादव, मालो किराड़े, प्रफुल्ल पाटिल, केशव चौधरी, सुनील सोनी, अजय निकुम, दीपक सोनिस, विजय चौधरी, सोनू भंडारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष स्वर्णा जैन, विनोद गवले, पिंटू ठाकरे, शुभम पाटील, सुरेश चौहान, मगन पटेल और जगदीश चौधरी उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!