खरगोन-बड़वानी

राजपुरा में भी मातृशक्ति एवं विहिप कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस, भारत माता और राम दरबार के चित्र पर हुआ दीप प्रज्वलन

पानसेमल में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस, सेवा और संगठनात्मक कार्यों की उपलब्धियां बताईं

शंकर सिरसाठ। पानसेमल और राजपुरा में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सेवा, सामाजिक समरसता, गौ रक्षा और धर्म रक्षा से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई। मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

पानसेमल और राजपुरा में हुआ आयोजन

विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर पानसेमल प्रखंड द्वारा स्थानीय बनारिया धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं टेमला खंड के राजपुरा गांव में भी मातृशक्ति एवं विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मातृशक्ति, जिला एवं विभाग पदाधिकारियों द्वारा भारत माता और राम दरबार के चित्र पर दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अविनाश पवार द्वारा ॐकार ध्वनि और विजय महामंत्र के साथ की गई।

विहिप की स्थापना और कार्यों की दी जानकारी

कार्यक्रम में खरगोन विभाग वक्ता प्रशिक्षण प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला, सेंधवा जिला सह मंत्री गिरीश पाटिल और जिला सेवा प्रमुख प्रीत जाधव उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भारत माता के जयघोष के साथ जिला मंत्री रविंद्र मराठे ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुई थी।

रविंद्र मराठे ने बताया कि संगठन ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से लेकर भव्य राम मंदिर निर्माण, घर वापसी, सेवा बस्ती, गौ रक्षा और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

मातृशक्ति और बजरंग दल के कार्यों की जानकारी

प्रखंड मंत्री हरि जाधव ने मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी के सामने विहिप-बजरंग दल की उपलब्धियां रखीं। उन्होंने बताया कि मातृशक्ति द्वारा परिवार प्रबोधन व संस्कार, दुर्गा वाहिनी द्वारा नारी जागरण व आत्मरक्षा तथा विहिप-बजरंग दल द्वारा हिंदू युवाओं को संगठित कर बलोपासना, गौरक्षा, धर्मांतरण रोकना, रक्तदान व धर्म रक्षा जैसे सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

आरती और जयघोष के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती एवं जयघोष के साथ हुआ। संचालन सतीश केवट एवं शिवम भदाने ने किया, जबकि आभार जिला उपाध्यक्ष दत्तात्रेय देवरे ने माना।

इस अवसर पर मातृशक्ति रंजना कुश चौहान, लीलाबाई चौधरी, राजश्री रविंद्र मराठे सहित प्रखंड के दिलीप महाले, विजय सावले, दुर्गेश भदाने, दिनेश जाधव, दिनेश ब्राह्मणे, गुमानसिंह वसावे, साहिल कोली, भूषण शिंपी, जगन वायखर, विश्वास चौहान, नितेश सोलंकी, गोरख महाले, सतीश पाटिल, दिनेश बर्डे, हेमंत निकुम, विनोद महाजन, अनिल निकुम, गोमस्या दादा वसावे, अशोक वसावे, वासु वसावे, पंडित महाजन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!