इंदौरअपराध

इंदौर में 25 लाख की एमडी ड्रग्स जब्ती मामले में एक और गिरफ्तारी, मंदसौर तक पहुंचा कनेक्शन

सुपर कॉरिडोर पर 254 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने पिपलियामंडी के 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया

 जनोदय पंच। इंदौर में एमडी ड्रग्स जब्ती मामले में क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सुपर कॉरिडोर पर हुई कार्रवाई में 25 लाख रुपये से अधिक की ड्रग्स जब्त की गई थी। जांच में मंदसौर जिले के पिपलियामंडी निवासी युवक का नाम सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

सुपर कॉरिडोर पर 254 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त

क्राइम ब्रांच ने 20 अक्टूबर को सुपर कॉरिडोर पर मेट्रो पिलर नंबर 181 के पास कार्रवाई करते हुए समीर खान और जाकिर हुसैन को गिरफ्तार किया था। दोनों रिश्ते में ससुर और दामाद हैं। उनके पास से 254 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई थी। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 25 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई थी।

मोटरसाइकिल सहित 26.40 लाख रुपये का मशरूका

कार्रवाई के दौरान जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 25 लाख 40 हजार रुपये बताई गई थी। मोटरसाइकिल सहित कुल मशरूका 26 लाख 40 हजार रुपये आंका गया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच आगे की जांच कर रही है।

मंदसौर के पिपलियामंडी निवासी शादाब गिरफ्तार

जांच के दौरान समीर खान से पूछताछ और उसके संपर्कों की पड़ताल में मंदसौर जिले के पिपलियामंडी निवासी 24 वर्षीय शादाब का नाम सामने आया। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि शादाब मुख्य आरोपी समीर खान से एमडी ड्रग्स खरीदता था और उसका सेवन करता था। शादाब लहसुन के कारोबार से जुड़ा है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 भी जोड़ी गई है। क्राइम ब्रांच अब ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य संपर्कों की पड़ताल कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!