सेंधवामुख्य खबरेस्वास्थ्य-चिकित्सा

सेंधवा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सेवा फिर शुरू, पहली मरीज का सफल ऑपरेशन

सेंधवा में पुनः शुरू हुई सिजेरियन डिलीवरी सेवा, प्लान सीजर के साथ अस्पताल में खुशियां लौटीं

सेंधवा ; कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुरेखा जमरे के मार्गदर्शन में सेंधवा सिविल अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी (सी-सेक्शन) की सुविधा लंबे समय बाद पुनः शुरू हो गयी है। वर्तमान में सिविल अस्पताल सेंधवा पर प्लान सिजर ही सम्पदित किये जावेगे।

शनिवार 29 नवंबर को पटेल कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय श्रीमती मुस्कान पति शमशेर का प्लान सिजेरियन के तहत सफल सिजेरियन प्रसव कराया गया। जिन्होंने एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया।

ऑपरेशन डॉ. ओमप्रकाश गंगे स्त्रीरोग विशेषज्ञ, डॉ. श्वेता शर्मा चिकित्सा अधिकारी, डॉ. राशी चौबे स्त्रीरोग विशेषज्ञ द्वारा सम्पादित किया गया। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ ओंकारसिह कनेल ने बताया कि सिविल अस्पताल सेंधवा में स्त्रीरोग विशेषज्ञ व निश्चेतना विशेषज्ञ के नही होने से अस्पताल में कुछ समय से सिजेरियन ऑपरेशन बंद थे।

अब डॉक्टर की नियुक्ति होने के बाद ऑपरेशन से डिलेवरी की सुविधा फिर से शुरू हो गई है हालाकि वर्तमान में सिविल अस्पताल सेंधवा पर सिर्फ प्लान सीजर की किए जायेगे। हाई रिस्क या अन्य समस्या वाली गर्भवती महिलाओ को ऑपरेशन की आवश्यकता होने पर उन्हे जिला अस्पताल बडवानी रैफर किया जाऐगा। सिविल अस्पताल सेंधवा में प्रतिमाह लगभग 250 से अधिक एवं विकासंखड सेंधवा अंतर्गत 900 से अधिक नार्मल डिलेवरी होती है। अस्पताल में कुछ समय से महिला रोग और निश्चेतना विशेषज्ञ की कमी होने से सिजेरियन डिलेवरी बंद हो गई थी। इससे जिला अस्पताल बडवानी रैफर करना पड रहा था। आम जनता की सुविधा को देखते हुए, प्रशासन द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सक की व्यवस्था की गई है ताकि आम जनता को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!