पानसेमल: मोटर चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में पकड़ा
चोरी की वारदात में विशेष टीम की प्रभावी कार्रवाई, आरोपी से मोटर बरामद।

पानसेमल क्षेत्र में पानी की मोटर चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी गई 16,000 रुपये मूल्य की मोटर बरामद कर मामले में त्वरित सफलता हासिल की।
पानसेमल पुलिस ने पानी की मोटर चोरी की वारदात में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटर बरामद कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। फरियादी रमेश लाड़ पिता नत्थू लाड़, निवासी बालझिरी, ने 01.12.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 5 HP की लक्ष्मी कंपनी की मोटर, जो गोमी नदी किनारे खेत में लगी थी, 30.11.2025 की रात पानी देने के बाद अगली दोपहर खेत पर पहुंचने पर गायब मिली।
मामला दर्ज, जांच शुरू
रिपोर्ट के आधार पर थाना पानसेमल में अपराध क्रमांक 253/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित की और आसपास के क्षेत्रों में संदेहियों की तलाश शुरू की।
विशेष टीम की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर तथा एसडीओपी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में विशेष टीम को आरोपी की खोज के लिए तैनात किया गया। टीम ने लगातार तलाश और सूचना-संग्रह के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेही रोहित पिता आनंद मोरे, उम्र 21 वर्ष, निवासी बालझिरी, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने मोटर चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी गिरफ्तार, मोटर बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 16,000 रुपये की चोरी गई मोटर बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी पानसेमल निरीक्षक मंशाराम वगेन, उपनिरीक्षक सुनील रघुवंशी, प्रआर 538 रुपसिंह मंडलोई, प्रआर 170 अजय चौहान, आर 623 संजय डावर, आर 604 नवीन मेहता, आर 514 हीरेसिंह, की सराहनीय भूमिका रही।



