सेंधवा: शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य सुखलाल चौहान का विदाई समारोह आयोजित

सेंधवा। दिनांक 30/11/25 को शासकीय हाई स्कूल क्रमांक 03 के प्राचार्य सुखलाल चौहान सेवा निवृत्त हुए, जिनका विदाई समारोह 03/12/25 को स्थानीय संकुल बालक हाई स्कूल सेंधवा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य सहित संकुल के शिक्षक साथी उपस्थित हुए और सभी ने उनका सम्मान किया। संकुल प्राचार्य अनिता जोधपुरकर ने सेवा निवृत्त प्राचार्य सुखलाल चौहान का सम्मान करते हुए उनके सफल कार्यकाल के बारे में जानकारी दी। चौहान ने कहा कि पढ़ाने के साथ समय की पाबंदी और कार्यों को समय पर पूर्ण करना ही उनका उद्देश्य रहा है और समस्त स्टाफ व शिक्षक साथियों का हमेशा पूर्ण सहयोग मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि इतने वर्षों की सेवा में उन्हें कभी किसी प्रकार का कारण- बताओ या शोकाज नोटिस प्राप्त नहीं हुआ।
समारोह में क्रमांक 03 के पूर्व प्राचार्य जाकिर शेख और शिक्षक इसरार खान ने चौहान के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बताया। सभी अतिथियों और शिक्षक साथियों ने उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद के आगामी जीवन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। हाई स्कूल क्रमांक 03 की प्रभारी प्राचार्य नीता बंदोड और स्टाफ द्वारा भी सम्मान किया गया तथा संस्था की ओर से उन्हें भेंट प्रदान की गई। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य अमिता जोधपुरकर, सुखलाल चौहान परिवार सहित, पूर्व प्राचार्य जाकिर शैख, संकुल के शिक्षक नवीन नामदेव, जनशिक्षक जयसिंह सोनोने, शिवशंकर पंवार, सुरेखा निकुम सहित शिक्षक साथी उपस्थित थे।


