इंदौरअपराधमुख्य खबरे

इंदौर: गुटखा कारोबारी को 2002 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस,  CGST की बड़ी कार्रवाई

इंदौर; सेंट्रल जीएसटी एंड एक्साइज कमिश्नरेट इंदौर ने गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी सहित कई अन्य फर्मों और व्यक्तियों को 2002 करोड़ रुपए का टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया है। यह अब तक का मध्यप्रदेश में सबसे बड़ी राशि वाला टैक्स डिमांड नोटिस माना जा रहा है।

नोटिस एलोरा टोबैको, दबंग दुनिया पब्लिकेशन, किशोर वाधवानी, श्याम खेमानी, अनमोल मिश्रा, धर्मेंद्र पीठादिया, राजू गर्ग, मे. शिमला इंडस्ट्रीज प्रालि, देवेंद्र द्विवेदी, विनायका फिल्टर्ड प्रालि, विनोद बिदासरिया, रमेश परिहार, टीएएन इंटरप्राइजेस, एसआर ट्रेडिंग, निश्का इंटरप्राइजेज, मे. इंक फ्रूट, मे. एमएन इंटरप्राइजेस, मे. रानी प्रेस प्रालि, जौहर हसन, और एनजी ग्राफिक्स एंड ब्लॉक मेकर्स को जारी किया गया है।

टैक्स चोरी की अवधि और राशि

विभाग के अनुसार यह टैक्स चोरी जुलाई 2017 से 10 जून 2020 के बीच की गई थी।
1 जुलाई 2017 से 17 जुलाई 2017: 24.08 करोड़ रुपए

  • 18 जुलाई 2017 से 6 जुलाई 2019: 1345.73 करोड़ रुपए

  • जुलाई 2019 से 1 फरवरी 2020: 418.78 करोड़ रुपए

  • 2 फरवरी 2020 से 10 जून 2020: 157.63 करोड़ रुपए
    कुल टैक्स चोरी: 1946.23 करोड़ रुपए
    इसके अतिरिक्त 76.67 करोड़ रुपए एक्साइज ड्यूटी,
    कुल मिलाकर 2002 करोड़ रुपए की डिमांड की गई है।

लंबी कानूनी लड़ाई के बाद नोटिस जारी

यह मामला वर्ष 2020 की बड़े स्तर की छापामार कार्रवाई से जुड़ा है। किशोर वाधवानी और एलोरा ग्रुप ने इस प्रकरण में हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ी। इसी वर्ष इंदौर हाईकोर्ट ने याचिका पर दो लाख रुपए की पेनल्टी लगाई थी और कहा था कि केस को अनावश्यक रूप से अटकाने की कोशिश की गई। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट गया, जहाँ 2 दिसंबर 2025 को केस खारिज हो गया और हाईकोर्ट का निर्णय सही ठहराया गया। इसी आदेश के बाद विभाग ने 6 दिसंबर को टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!