सेंधवा

सेंधवा। नगर में अंबेडकर प्रतिमा अनावरण समारोह, अंतरसिंह आर्य करेंगे लोकार्पण

नगर में 29 दिसंबर को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

सेंधवा। नगर में सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की बहुप्रतीक्षित प्रतिमा का अनावरण आगामी 29 दिसंबर को भव्य रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे।

प्रतिमा स्थापना एवं अनावरण कार्यक्रम को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मधु चौधरी, उपयंत्री सचिन अलुने एवं वार्ड पार्षद कालू सावले, गणेश राठौड़ ने प्रतिमा स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी मधु चौधरी को प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई, मंच व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बेरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम को गरिमामय और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया।

भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण नगर के लिए गौरव का विषय है। बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा आयोजन को सफल बनाने हेतु आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं तथा विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, ताकि निर्धारित तिथि पर कार्यक्रम गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!