सेंधवा
सेंधवा में नानी बाई के मायरे का आयोजन, महिला मंडलों ने किया स्वागत
मंडशेड किले में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न महिला मंडलों की रही सहभागिता।

सेंधवा। मारवाड़ी महिला मंडल द्वारा सूरत से पधारे सुरेश जोशी के मुखारविंद से मंडशेड किले के अंदर नानी बाई के मायरे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अरुंधती ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा गुरुजी का स्वागत किया गया तथा प्रसादी वितरित की गई।
महिला मंडलों की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, रेखा शर्मा, बबली शर्मा, कमला शर्मा, अनुराधा शर्मा, संतोष शर्मा, कविता पाल, सोनल शर्मा, भारती शर्मा, नैना शर्मा, पूजा शर्मा, कविता चोबे, भारती शर्मा सहित अन्य कई महिलाएं शामिल रहीं। इस आयोजन के दौरान महिला मोर्चा, सखी एकता मंडल और मातृशक्ति मंडल द्वारा भी स्वागत किया गया। सभी मंडलों की सहभागिता से कार्यक्रम धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण में संपन्न हुआ।



