खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पानसेमल उपचुनाव में विधायक के नेतृत्व में भाजपा की बड़ी जीत, वार्ड क्रमांक 2 में बदला राजनीतिक समीकरण

वार्ड क्रमांक 2 में 222 मतों के अंतर से भाजपा को सफलता, नगर में निकला विजय जुलूस

रमन बोरखड़े। पानसेमल ; नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 2 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को निर्णायक सफलता मिली है। मतगणना के बाद विजय जुलूस निकाला गया। नगर और आसपास के क्षेत्रों में परिणाम को लेकर उत्साह का वातावरण बना रहा। विधायक श्याम बर्डे के नेतृत्व में पानसेमल नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 2 में हुए उपचुनाव में भाजपा ने स्पष्ट बढ़त दर्ज की है। इस उपचुनाव में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी सलोनी देवी सिंह राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी को पराजित करते हुए 222 मतों के अंतर से जीत हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 95 मत प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। उपचुनाव के नतीजों ने वार्ड क्रमांक 2 में राजनीतिक तस्वीर को स्पष्ट कर दिया।

प्रमाण पत्र वितरण और विजय जुलूस

विजय के बाद तहसील मुख्यालय पर एसडीएम द्वारा सलोनी देवी सिंह राणा को विजय प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके पश्चात दुर्गा माता मंदिर से विधायक श्याम बरडे के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में पानसेमल नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिलाएं और नागरिक शामिल हुए। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दीनदयाल कॉलोनी तक पहुंचा।

नगर में उत्साह और स्वागत

विजय जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और महिलाओं द्वारा पुष्पमालाएं पहनाकर और मिठाइयां खिलाकर स्वागत किया गया। नगर का वातावरण भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। जुलूस नगर भ्रमण के बाद विधायक जनसंपर्क कार्यालय पहुंचा। वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने चुनाव परिणाम को संगठनात्मक प्रयासों का परिणाम बताया।

नेतृत्व का संबोधन और सहभागिता

विधायक श्याम बरडे ने संबोधन में कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लागू योजनाओं के प्रति जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मान और क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए सतत सक्रिय रहने की बात कही। कार्यक्रम में नगर और ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!