खरगोन-बड़वानी

एस आई आर अभियान से लोकतंत्र मजबूत होगा : डॉ. हुकुम पवार

निवाली; पानसेमल विधानसभा अंतर्गत जलगोन मंडल में एस आई आर अभियान एवं भाजपा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मोयदा शक्ति केंद्र पर किया गया। बैठक में जलगोन मंडल के अंतर्गत आने वाले पांचों शक्ति केंद्रों के प्रभारी सहित मंडल के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी डॉ. हुकुम पवार ने कहा कि एस आई आर अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित होकर बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपीं।


बैठक में आगामी दिनों में होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु समन्वय, अनुशासन एवं जनसंपर्क पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यकर्ताओं ने अभियान को मजबूती देने का संकल्प लिया। बैठक में मंडल प्रभारी डॉ हुकुम पवार, मंडल अध्यक्ष श्री चैनसिंह गदरे , मंडल महामंत्री श्री योगेश जैन एवं महा मंत्री श्री उत्तम चौहान, मंडल उपाध्यक्ष श्री राकेश दावरे , श्री चुन्नीलाल चौहान, श्री दादू बरडे, श्री मगन सोलंकी, श्री सरपंच सावन किराड़ेश्री युवराज गिरासे, सरपंच श्रीअजय आर्य,श्री तुकाराम भाई श्री राजाराम बरड़े श्री प्रभु वास्कले, श्री बनसिया दादा, श्रीगंगाराम किराड़े, श्री राजू बामनियाश्री करण आर्य, श्री बिशु आर्य, श्री जेताराम महाराज, श्री प्रेमसिंग किराड़े, श्री मेहरबान बरड़े,सहित सरपंच गन सहित मंडल के सभी वरिष्ठ नेता गन उपस्थित हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!