धार, झाबुआ, आलीराजपुर

यादव बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के धार जिलाध्यक्ष, संगठन को मिलेगी मजबूती पत्रकारों की आवाज़ होगी बुलंद

पत्रकारों में हर्ष, युवा नेतृत्व से संगठन को मिलेगी नई दिशा।

धार। प्रदेश में पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रहे ट्रेड यूनियन से पंजीकृत सबसे बड़े संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ भोपाल ने धार जिले में संगठनात्मक विस्तार करते हुए युवा, निर्भीक एवं प्रतिबद्ध पत्रकार आशीष यादव को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।

संघ के प्रांतीय महासचिव सत्यनारायण वैष्णव ने प्रांतीय कार्यालय भोपाल से जारी आधिकारिक आदेश में, धार जिले में विगत एक दशक से निष्पक्ष, निर्भीक एवं स्वच्छ पत्रकारिता के साथ-साथ पत्रकार हितों के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका को देखते हुए आशीष यादव को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ,धार का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

यह नियुक्ति संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर–निमाड़ संभाग प्रभारी परसराम चौहान, संभागीय उपाध्यक्ष अमरदीप सिंह सोलंकी तथा इंदौर संभागीय अध्यक्ष आलोक शर्मा की अनुशंसा पर की गई है। उल्लेखनीय है कि पत्रकार आशीष यादव वर्तमान में पत्रिका समूह के सांध्य संस्करण पत्रिका न्यूज़ टुडे से पत्रकारिता कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संघ ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में धार जिले के पत्रकारों के मान-सम्मान, स्वाभिमान, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती से कार्य करेगा तथा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी।

नियुक्ति पर आशीष यादव ने संघ के शीर्ष नेतृत्व—प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया, महासचिव सत्यनारायण वैष्णव, निमाड़ संभाग प्रभारी परसराम चौहान, संभागीय अध्यक्ष आलोक शर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष अमरदीप सोलंकी, दीपक सिंह रघुवंशी सहित सभी वरिष्ठ साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे और शीघ्र ही जिले मे संगठनात्मक विस्तार करेगे। इस नियुक्ति से जिले के पत्रकारों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। जिले के अनेक वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशीष यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!