सेंधवा में आरएसएस शताब्दी वर्ष पर सोमवार को 10 बस्तियों में हिंदू सम्मेलन, समाजसेवी सनातनी यादव ने निवेदन करते हुए समाजजनों से दोपहर 3 बजे तक संस्थान बंद रखकर हिंदू सम्मेलन में शामिल होने की अपील की

सेंधवा; राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार 12 जनवरी को सेंधवा शहर की 10 बस्तियों में हिंदू सम्मेलन आयोजित होंगे। आयोजनों से पहले देवझिरी बस्ती में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। सम्मेलन में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता रहेगी।
आरएसएस शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सेंधवा शहर की 10 बस्तियों में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और सुबह 10 बजे से सम्मेलन प्रारंभ होंगे।
समाजजनों से संस्थान बंद रखकर आने का निवेदन
सनातनी समाजसेवी संजय यादव ने सर्व सनातनी हिंदू समाज से निवेदन किया है कि वे दोपहर तीन बजे तक अपने संस्थान स्वेच्छा से बंद रखकर हिंदू सम्मेलन में शामिल हों और अपने कर्मचारियों को भी सम्मेलन में भेजें। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में वक्ताओं द्वारा भारतीय संस्कृति और इतिहास की जानकारी दी जाएगी।
देवझिरी बस्ती में निकली कलश यात्रा
हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत रविवार को सेंधवा शहर की देवझिरी बस्ती में धार्मिक आयोजन हुआ। भगवती कॉलोनी से महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर देवझिरी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। ढोल-ताशों की गूंज के बीच महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
पूजा-अर्चना और भजन से भक्तिमय माहौल
कलश यात्रा देवझिरी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मंदिर में महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ पर जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। समापन अवसर पर ढोल-ताशों की धुन पर भजन और नृत्य हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।
भंडारे का भी आयोजन
आयोजकों ने बताया कि सभी हिंदू सम्मेलनों में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता रहेगी। दोपहर 12 बजे के बाद प्रत्येक स्थल पर भंडारे का आयोजन रखा गया है।
यहां होंगे हिंदू सम्मेलन
-
श्री राम बस्ती – परशुराम धर्मशाला
-
सुदामा श्री राम बस्ती – सेंधवा पब्लिक स्कूल के सामने मैदान
-
देवझिरी बस्ती – देवझिरी मंदिर
-
आंबेडकर बस्ती – न्यू बस स्टैंड हनुमान मंदिर
-
अयोध्या बस्ती – महावीर जिनिंग हनुमान मंदिर
-
भवानी बस्ती – सोनी जीनिंग, राम कटोरा नाले पार
-
सरस्वती बस्ती – होटल शांति पैलेश
-
गुरूगोविंद बस्ती – जगन्नाथ पूरी कथा स्थल
-
केशव बस्ती – राजराजेश्वर मंदिर प्रांगण, किले अंदर
-
माधव बस्ती – जलाराम मंदिर प्रांगण, सामने गली



