सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में नेत्रदान, अजय जैन के निधन के बाद दो जरूरतमंदों को मिलेगी रोशनी

सेंधवा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अजय जैन के आकस्मिक निधन के बाद परिवार ने लिया नेत्रदान का निर्णय

सेंधवा में सेंधवा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अजय जैन के आकस्मिक निधन के बाद परिवार की सहमति से नेत्रदान किया गया। मानव सेवा समिति की पहल से दोनों कार्निया इंदौर आई बैंक भेजे गए, जिससे दो जरूरतमंदों को दृष्टि मिल सकेगी।


आकस्मिक निधन और नेत्रदान की पहल

सेंधवा। रविवार सुबह 9 बजे महावीर कॉलोनी निवासी सेंधवा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अजय जैन, उम्र 57 वर्ष, का आकस्मिक निधन हो गया। निधन के पश्चात मानव सेवा समिति के डॉ. किन्शुक लालका ने भाई विजय जैन और परिवारजनों से नेत्रदान के लिए सहमति ली। इसके बाद मानव सेवा समिति सेंधवा के संचालक निलेश जैन से चर्चा कर परिवार ने नेत्रदान की मंशा जताई। निलेश जैन ने तत्काल नारायणदास हॉस्पिटल के डॉक्टर आकाश पालीवाल से संपर्क किया। सुबह 10 बजे मृतक अजय जैन के दोनों कार्निया निकाले गए, जिन्हें इंदौर स्थित यूआई इंटरनेशनल आई बैंक भेजा गया, जहां ये कार्निया दो जरूरतमंद लोगों को लगाए जाएंगे।

27वां नेत्रदान और इको-फ्रेंडली अंतिम संस्कार

कार्निया निकालने के लिए उपयोग में आने वाला किट कमलादेवी हजारीलाल ट्रस्ट की ओर से नारायणदास हॉस्पिटल में उपलब्ध कराया गया। मानव सेवा समिति के संचालक समाजसेवी निलेश जैन ने बताया कि समिति का यह 27वां नेत्रदान है और अजय जैन की आंखों से दो लोगों को दृष्टि मिलेगी। जैन परिवार ने पर्यावरण संरक्षण की पहल करते हुए लकड़ियों के स्थान पर गोबर से बने कंडों से इको-फ्रेंडली अंतिम संस्कार किया। शाम 6 बजे मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस अवसर पर दीपक लालका, अशोक जैन, गिरीश लालका, गिरीश नागड़ा, अभय जैन, गणेश सोनी, नारायणदास हॉस्पिटल के डॉक्टर आकाश पालीवाल, रोहित आर्य, अजय डावर और दिनेश पवार उपस्थित रहे। निलेश जैन ने शहर के सभी समाज प्रमुखों से अपील की कि किसी भी शोक की स्थिति में मोबाइल नंबर 9425094501 पर संपर्क करें, ताकि टीम परिवार को नेत्रदान के लिए प्रेरित कर सके।



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!