बड़वानी में जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026–27 का सफल आयोजन

बड़वानी में वर्ष 2026–27 की जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन बड़वानी जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन एवं फिटवेल जिम के तत्वावधान में किया गया, जो मध्य प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन एवं पावरलिफ्टिंग इंडिया को समर्पित रहा।
प्रतियोगिता सेंधवा में आयोजित की गई, जिसमें सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में सेंधवा के GS जिम के खिलाड़ि आलिया मंसूरी, वसीम खान और पयाम लाला ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
परिणाम (कैटेगरी वाइज विजेता)
* 80 किलो पुरुष वर्ग – प्रथम विजेता: वसीम खान
* 80 किलो महिला वर्ग – प्रथम विजेता: आलिया मंसूरी
* 65 किलो वर्ग – तृतीय विजेता: पयाम लाला
विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा कि सेंधवा के GS जिम से कुल 7 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे थे, जिनमें से 3 खिलाड़ी विजेता बनकर उभरे, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर दिनांक 25 जनवरी 2026 को सभी प्रतिभागियों को सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आयोजकों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं फिटनेस को बढ़ावा देती हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, प्रशिक्षक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।




