सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा। वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं के लिए बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू

जनोदय पंच। सेंधवा। वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार से बेसिक कंप्यूटर विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । छात्राओं के लिए आयोजित यह प्रशिक्षण 12 कार्य दिवस तक चलेगा । इसमें बेसिक कंप्यूटर एवं एम एस आफिस के बारे में थ्योरी और प्रेक्टिकल दोनों की ट्रेनिंग दि जावेगी ।हर दिन दो घंटे की क्लास लगेगी ।रोज आने वाली छात्राओं को सेडमैप द्वारा प्रमाण पत्र दिया जावेगा ।

यह ट्रेनिंग प्रोग्राम पी एम उषा सॉफ्ट कम्पोनेन्ट 5 के अन्तर्गत उधमिता विकास केंद्र मप्र(सेडमैप) भोपाल द्वारा आयोजित एवं उच्च शिक्षा विभाग मप्र शासन द्वारा प्रायोजित है ।इस अवसर पर सेडमैप के जिला प्रभारी श्री अरविंद चौहान ने कहा कि इस प्रकार की ट्रेनिंग की आवश्यकता इसलिए हुई है क्योंकि इस प्रतिस्पर्धी समय में पढ़ाई के साथ साथ आपके साथ विकल्प होना चाहिए । सेडमैप ऐसे ही प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है जो पढ़ाई के साथ साथ कौशल प्रदान कर सकें।

इस अवसर पी एम उषा प्रभारी ने कहा कि यह पी एम उषा सॉफ्ट कम्पोनेन्ट 5 केवल छात्राओं के लिए ही है । जिसका उद्देश्य छात्राओं की सहभागिता बढ़ाना है ।नई शिक्षा नीति 2020 भी कौशल विकास पर ही जोर दे रही है ऐसे में यह ट्रेनिंग प्रोग्राम आपके लिए उपयोगी है । ट्रेनिंग प्रोग्राम में पंकज जाधव ट्रेनिंग देंगे । शुभारंभ अवसर पर प्राचार्य डॉ जी एस वास्कले सहित प्रशिक्षण लेने वाली छात्राएं उपस्थित थीं ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!