माय भारत थीम पर खेलों के जरिए युवाओं को मिला नया मंच — डॉ. प्रमोद पंडित

जनोदय पंच। बड़वानी। माय भारत थीम पर खेलो के जरिए युवाओं को मिला नया मंच कृ डॉ प्रमोद पंडित बड़वानी ब्लॉक में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित “मेरा युवा भारत” के जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत बड़वानी एवं शास आदर्श एवं विधि महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना देे के द्वारा संयुक्त रूप से माय भारत थीम पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी, खो-खो, दौड़ रेस सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने खेल भावना, अनुशासन और जोश का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष बड़वानी ग्रामीण श्री भूपेंद्र जाट, आदर्श महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद पंडित सर, लॉ कॉलेज के प्राचार्य रविंद्र चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अन्तिम बाला जैसवाल द्वारा किया गया। मेरा युवा भारत की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का परिचय दर्शन यादव ने दिया।

स्वागत भाषण आर.आर. मूवेल सर द्वारा प्रस्तुत किया गया। जबकि कार्यक्रम के अंत में माणक सोलंकी सर ने आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को शील्ड एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
यह आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने तथा उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। उक्त समापन समारोह में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।





