अपराधधार, झाबुआ, आलीराजपुरमुख्य खबरे

धार: अमझेरा में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 7 आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी राजू मकवाना के नेतृत्व में कार्रवाई, उप निरीक्षक नरबदसिंह ठाकुर और दिलीप खांडे रहे शामिल

जनोदय पंच। धार जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के फड़ पर कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 18,600 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। सभी पर जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

सूचना पर बनी टीम, मौके पर की गई घेराबंदी

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक स्थान पर इकट्ठा होकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही अमझेरा थाना पुलिस ने टीम बनाई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से रंगे हाथों पकड़ लिया।

ये आरोपी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विशाल केवट (22), सोनू उर्फ जयंत तम्बोली (28), पंकज कुशवाह (40), सूरज केवट (24), मोहसिन मंसूरी (30), सुनील सोलंकी (27) और राज भामी (23) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी अमझेरा के अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 हजार 600 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजू मकवाना के साथ उप निरीक्षक नरबदसिंह ठाकुर, उप निरीक्षक दिलीप खांडे और पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!