सेंधवा; लोकगायक भीम कनोजे बने आदिवासी विकास परिषद छात्र प्रभाग के जिला अध्यक्ष
प्रदेश नेतृत्व ने सामाजिक योगदान और युवाओं में मजबूत पकड़ को देखते हुए नियुक्ति की, विधायक मोंटू सोलंकी के मार्गदर्शन में प्रक्रिया पूरी हुई।

जनोदय पंच। आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और जनभावनाओं की सशक्त आवाज माने जाने वाले लोकप्रिय आदिवासी लोकगायक भीम कनोजे को आदिवासी विकास परिषद के छात्र प्रभाग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के अनुसार, भीम कनोजे के सामाजिक योगदान और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।
यह नियुक्ति आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष उमंग सिंघार तथा छात्र प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष नीरज बरिवा द्वारा की गई।
संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि भीम कनोजे लंबे समय से आदिवासी संस्कृति को आगे बढ़ाने, युवाओं को जागरूक करने और सामाजिक मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रहे हैं। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष भीम कनोजे ने कहा कि वे छात्र-युवाओं को शिक्षा, संस्कृति और समाज सेवा से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और आदिवासी समाज की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।
गीतों के माध्यम से समाज की आवाज बने
भीम कनोजे आदिवासी परंपरा, समाज की पीड़ा, किसान संघर्ष और युवाओं की भावनाओं को अपने गीतों के माध्यम से प्रस्तुत करते रहे हैं। उनका जनजागरण गीत “ठगाय गुया रे किसान” किसानों की आवाज को बुलंद करने वाला गीत माना जाता है। इसके अलावा उन्होंने छात्रों, शिक्षा और युवा जागरूकता से जुड़े प्रेरणादायक गीत भी गाए हैं।
विधायक मोंटू सोलंकी के मार्गदर्शन में प्रक्रिया
संगठन के अनुसार, यह पूरी नियुक्ति प्रक्रिया विधायक मोंटू सोलंकी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। परिषद ने बताया कि उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व में आगे लाना और आदिवासी समाज को संगठित करना है।
नेताओं ने दी बधाई
नियुक्ति पर मोंटू सोलंकी (विधायक), गजानंद ब्राह्मने (प्रदेश अध्यक्ष, आदिवासी एकता परिषद), वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरचरण सिंह भाटिया, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभद्रा परमार, छैन्प् महासचिव विजय सोलंकी, बादल गिरासे (जिलाध्यक्ष छैन्प्), चीकू सोलंकी, दिलीप सोलंकी, जितेन डावर, प्रताप चौहान, सुनील नरगावे और सुनील आर्य ने शुभकामनाएं दीं।



