खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में शिवमहापुराण कथा के दूसरे दिन माता सती का चरित्र और शिव उपदेशों से गूंजा कुंदन नगर

जनोदय पंच। बड़वानी। कुंदन नगर स्थित श्री कुन्दकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा के दूसरे दिन 11 फरवरी को भक्तिमय वातावरण के बीच माता सती के चरित्र और भगवान शिव के उपदेशों का भावपूर्ण वर्णन किया गया।

परम पूज्य पंडित विवेक शर्मा जी ने अपने मुखारविंद से कथा का रसपान कराते हुए बताया कि माता सती त्याग, समर्पण और अटूट श्रद्धा की प्रतीक हैं, जिनका जीवन प्रत्येक भक्त को सच्ची भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
कथावाचक ने कहा कि भगवान शिव के उपदेश मानव जीवन को सत्य, संयम और धैर्य का संदेश देते हैं। जब मनुष्य अहंकार का त्याग कर शिव की शरण में आता है, तभी उसे आत्मिक शांति और कल्याण की प्राप्ति होती है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन दिखाई दिए और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा परिसर शिवमय हो गया।

समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पंडाल, बैठक व्यवस्था, पेयजल, ध्वनि, प्रकाश एवं सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जा रही है।
इस अवसर पर कुन्दकेश्वर महादेव मंदिर समिति के सदस्य विशाल निहाले (आइडियल), कान्हा सोलंकी, अनिल चौहान, अतुल कमल, विशाल निगवाल, प्रमिला निगवाल, बुआ जी, रंजना सोलंकी, ललिता नागर, रमती तड़वाल सहित समस्त समिति सदस्य एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिवमहापुराण कथा का श्रवण कर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!