सेंधवा में पुलवामा के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, जय स्तंभ पर दो मिनट का मौन रख अर्पित की गई श्रद्धांजलि

जनोदय पंच। सेंधवा। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी आत्मघाती हमले में देश के 40 वीर जवानों के बलिदान को स्मरण करते हुए इस दिन को ब्लैक डे के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नरेन्द्र मोदी युवा विचार मंच सेंधवा द्वारा शहीदों की स्मृति में बने जय स्तंभ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत शाम 7 बजे उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को नमन किया तथा कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे वातावरण में देशभक्ति और भावनात्मक श्रद्धा का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव, उपाध्यक्ष मोहन जोशी, अरुण चौधरी, प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, छोटू चौधरी, गणेश राठौड़, ललिता शर्मा, मेघा एकड़ी, रोहित गर्ग, सुनील शर्मा, प्रखर शर्मा, श्रीज दुबे, राजेंद्र गाडवे, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । वहीं नरेन्द्र मोदी युवा विचार मंच सेंधवा की टीम से सन्नी वर्मा, महेश नेरपगारे, रविन्द्र वाडिले, विजय खौना, लोकेश शर्मा, तेजस मोरे, पंकज वाडीले, अंतिम रावल, तपिश पाल, रोहित जाधव, सचिन नाथ, शैलेन्द्र शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए ।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पुलवामा के वीर सपूतों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए उनका सर्वाेच्च बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे शहीदों के आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखेंगे।



