सेंधवा

श्री पाटील मानद डॉक्टरेट उपाधि हेतु चयनित

जनोदय पंच। सेंधवा। सेंधवा निवासी विजय पाटिल का चयन मानद डॉक्टरेट उपाधि सम्मान मानवता हेतु किया गया है। मानद डॉक्टरेट उपाधि सम्मान मानवता हेतु ग्लोबल विश्विद्यालय अमेरिका द्वारा दिनांक 4 अप्रैल 2026 को बलसाड़ गुजरात में गुजरात गौरव सम्मान कार्यक्रम के भव्य आयोजन में प्रदान किया जाएगा।

श्री पाटिल द्वारा गत दो वर्ष से दिव्य प्रेरक कहानियां मानवता केंद्र छोटी खाटू राजस्थान कबीर संस्थान से शोध कार्य कर रहे थे। उनका शोध का विषय जनजाति समाज और मानवता जिला बड़वानी म.प्र रहा था। वर्ष 2023/24 में दिव्य प्रेरक कहानियां मानवता केंद्र छोटी खाटू राजस्थान द्वारा एक सौ से अधिक शोध पत्र का चयन कर उनको शोध पूर्णता प्रमाण पत्र दिए गए थे उनमें से 9शोध पत्र का चयन मानद डॉक्टरेट उपाधि सम्मान के लिए किया था। जिसमें विजय पाटिल का शोध पत्र भी शामिल है। श्री विजय पाटिल को पूर्व में मौन तीर्थ हिंदी विद्यापीठ उज्जैन एवं काशी विद्यापीठ काशी द्वारा विद्या वाचस्पति सम्मान दिया गया है। श्री पाटिल गत 15 वर्षों से साहित्य कार्य, पर्यावरण संरक्षण, में संलग्न है। वे वर्तमान में हिंदी सलाहकार समिति अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार में मनोनित सदस्य भी हैं।

उनके मानद डॉक्टरेट उपाधि सम्मान पर सेंधवा काव्य मंच के श्री मनोज मराठे, प्रो.सी.जी खले, प्रो शर्मा जी, प्रो बाविसकर जी, नीलेश मंगल, विशाल द्विवेदी प्राचार्य श्री सुरेंद्र सिंह राणा, लक्ष्मण जोशी, मनोज पाटिल, निर्मला वर्मा दीदी, प्रीति पटेल, ज्योति पाटिल, शिंदे दीदी ने बधाई प्रेषित की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!