सेंधवा

सेंधवा: 30 वर्षों से जारी अग्रवाल समाज का अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन 28 से इंदौर में, 1000 प्रविष्टियों की संभावना

स्व मिश्रीलाल जी गोयल की स्मृति में तीन दिवसीय आयोजन

जनोदय पंच। सेंधवा। अग्रवाल समाज का अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन, जो स्व मिश्रीलाल जी गोयल की स्मृति में पिछले 30 वर्षों से आयोजित हो रहा है, इस वर्ष 28 से 30 मार्च तक गांधी हॉल इंदौर में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन 33वां परिचय सम्मेलन है। देशभर से लगभग 1000 प्रविष्टियां आने की संभावना है, जिनमें से 300 प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं। अधिकांश प्रत्याशी इंजीनियर, डॉक्टर, सीए, एमसीए, एमबीए, सॉफ्टवेयर इंजीनियर तथा स्वयं के कारोबार और इंडस्ट्रियलिस्ट के रूप में स्थापित हैं।

प्रविष्टियां और प्रकाशन की तैयारी

संतोष गोयल को पिछले 30 वर्षों से सफल सम्मेलनों का अनुभव है। इस वर्ष 100 बड़े शहरों में प्रविष्टि पत्र भेजे गए हैं। प्रत्याशियों और पालकों के उत्साह के कारण प्रविष्टियां तेजी से प्राप्त हो रही हैं। सम्मेलन में प्रत्याशियों की सचित्र परिचय पुस्तिका का प्रकाशन किया जाएगा। बायोडाटा प्रिंट के लिए श्याम बायोडाटा ग्रुप इंदौर पिछले पांच वर्षों से सहयोग कर रहा है। प्रविष्टि 9479531039 पर वाट्सअप कर निःशुल्क प्रिंट कराई जा सकती है। संस्थापक राधाकिशन जी महु के यहां भी फार्म जमा हो रहे हैं। बबलु तायल सेंधवा में सम्मेलन का प्रचार कर रहे हैं।

सुविधाएं और संपर्क

सम्मेलन में रियायती दर पर स्वल्पाहार, भोजन और चाय की व्यवस्था रहेगी। आयोजन अनुभवी संयोजकों की देखरेख में होगा। संपर्क हेतु संतोष गोयल समन्वयक, डॉ. सतीश गोयल अध्यक्ष, मनीष जैन उपाध्यक्ष और अजय बंसल महामंत्री, अग्रवाल महासभा इंदौर से संपर्क किया जा सकता है। आयोजन में श्याम बायोडाटा अग्रवाल इंदौर, संतोष  गोयल इंदौर और बबलू तायल सेंधवा का सहयोग रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!