खरगोन-बड़वानी
नवागत पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला थाना, नर्मदा विहार पुलिस लाइन एवं पुलिस बैंड लाइन का निरीक्षण

जनोदय पंच। बड़वानी। नवागत पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा शुक्रवार को महिला थाना बड़वानी, चुना भट्टी नर्मदा विहार पुलिस लाइन एवं पुलिस बैंड लाइन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित शाखाओं की कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधन, अभिलेख संधारण, स्वच्छता व्यवस्था एवं अनुशासन की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासकीय कार्यों के सुचारू संचालन, अनुशासन बनाए रखने एवं बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने व पुलिस लाइन परिसर के साफ-सफाई पानी बिजली पर दिया विशेष ध्यान अधिकारियों को दिए निर्देश गए।
निरीक्षण के दौरान एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान रक्षित निरीक्षक श्री चेतन बघेल व सूबेदार मौजूद रहे



