सेंधवा

सेंधवा। परसराम सैनानी जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री नियुक्त

जनोदय पंच। सेंधवा। कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं बड़वानी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नानेश चौधरी के निर्देशानुसार चाचरिया शहर निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जनप्रतिनिधि परसराम सेनानी को कांग्रेस कमेटी का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।

उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि परसराम सेनानी के लंबे संगठनात्मक अनुभव और जनसेवा के भाव से पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा को नई ऊर्जा मिलेगी।

विधायक बाला बच्चन, विधायक राजेंद्र मंडलोई, विधायक मोंटू सोलंकी, पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत, पोरलाल खरते, हरचरणसिंह भाटिया, गजानंद ब्राह्मणे, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गाडवे,सिलदार सोलंकी, विजय सोलंकी, अरूण ठक्कर, कैलाश मालवीया, यश ठक्कर, गुलसिंग आर्य, दीपक चौहान, अभिषेक ठक्कर, अजय त्रिवेदी, सीताराम बर्ड,कैलाश मोरे, भायलाल डावर, राकेश रावत, दिलीप अग्रवाल, प्रिंस शर्मा, किशन अलावा, शांताराम खरते, उमराव वास्कले, आदि कार्यकर्ताओं हर्ष उल्लास व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!